Australia vs New Zealand, Boxing Day Test : Full Scorecard

Australia vs New Zealand Full Scorecard

Australia vs New Zealand Full Scorecard Boxing Day Test

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है । मैच का आज दूसरा दिन था । ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 467 रनों पर सिमटी । टीम के लिए छठे नंबर पर खेलने के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ा । उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 85, कप्तान टिम पेन ने 79 और मार्नस लाबुशाने ने 63 रनों का योगदान दिया । न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 4 , टीम साउदी ने 3 , कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 2 जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 1 विकेट लिया । दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड में 2 विकेट खोकर 44 रन बना लिए । टीम ने ओपनर टॉम ब्लंडेल और कप्तान केन विलियमसन का विकेट गंवाया।दूसरे ओपनर रॉस टेलर नाबाद और टॉम लैथम लौटे ।
स्टीव स्मिथ इस मैच में बेशक अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है ।स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप 10 में शामिल हो गए । उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल को पीछे किया है । ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑल टाइम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिंकी पोंटिंग 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रनों के साथ टॉप पर हैं ।

Berlangganan update artikel terbaru via email:

0 Response to "Australia vs New Zealand, Boxing Day Test : Full Scorecard"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel