12 May 2020 Current affairs

12 May 2020 Current affairs

12 May 2020 Current affairs Success key 98

Today Current affairs

भारत ने पांच द्वीप देशों की सहायता के लिए शुरू किया "मिशन सागर"
भारत सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान करने के लिए 10 मई 2020 को "मिशन सागर" का शुभारंभ किया है। इस मिशन के तहत, भारतीय नौसेना के जहाज  'केसरी' की तैनाती की गई है, जो दो मेडिकल सहायता टीमों के साथ खाद्य वस्तुएं और कोविड-19 से सम्‍बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर हिंद महासागर के पाँच द्वीप देशों मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए रवाना हो गया है ।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

WHO और UN ने चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर जारी किया स्मारक डाक टिकट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) की पोस्टल एजेंसी ने चेचक के उन्मूलन की 40 वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। ये स्मारक डाक टिकट डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन के सर्जियो बाराडाट द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

SBI ने लॉन्च की "आरोग्य संजीवनी" हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
SBI जनरल इंश्योरेंस ने "आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी" नाम की एक सामान्य स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी के अंतर्गत भारत में कहीं भी बीमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख से लेकर 5 लाख रु तक का कवर प्रदान किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
मुख्यालय: मुंबई
स्थापित: 1 जुलाई 1955.

राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस: 11 मई
हर साल देश भर में 11 मई को राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राजस्थान में भारतीय सेना की पोखरण टेस्ट रेंज में शक्ति-I परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित होगा। शक्ति को पोखरण परमाणु परीक्षण के नाम से भी जाना जाता है, जबकि मई 1974 में किए गए पहले परमाणु परीक्षण के कोड नाम 'स्माइलिंग बुद्धा' था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे भारत में 28फरवरी को मनाया जाता है.

मदर्स डे या मातृ दिवस 2020: 10 मई
मदर्स डे या मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है और इस वर्ष इसे 10 मई 2020 को मनाया गया। मदर्स डे दुनिया भर में व्यापक स्तर पर माताओं के श्रमसाध्य, बलिदानो को याद करने, प्रशंसा करने, और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, ताकि समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाया जा सके और बच्चों एवं माँ के बीच के संबंध को ओर घनिष्ट बनाया जा सके।
प्रतिष्ठित इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का निधन
जाने-माने इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का COVID-19 के कारण निधन। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूसी एवं यूरोपीय इतिहास और भारत-रूस संबंधों पर किए उनके काम के लिए जाना जाता था।

Quiz
1. किस परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद, हर साल 11 मई को पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है?
1- शक्ति- I
2- शक्ति-III
3- पोखरण II
4- इनमें से कोई नहीं
2. हाल ही में किस बीमा कंपनी ने आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीनाम की मानक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लॉन्च की है?
1- एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस
2- पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस
3- भारतीय स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस
4- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

3. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनाइटेड नेशन की डाक एजेंसी ने चेचक के उन्मूलन की किस वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया?
1- 40 वीं
2- 51 वें
3  35 वें
4- 25 वीं
4. प्रख्यात इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का हाल ही में निधन हो गया, वह किस राज्य से संबंधित थे?
1- ओडिशा
2- बिहार
3 राजस्थान
4- तमिलनाडु
5- पश्चिम बंगाल

5. कोरोनोवायरस संकट के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के राष्ट्रों को सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन का नाम क्या है?
1- मिशन समुंद्र
2- मिशन सागर
3- मिशन शक्ति
4- मिशन महा सागर

6. विश्व भर में मदर्स डे कब मनाया जाता है ?
1 - मई महीने के पहले रविवार को 
2 - मई महीने के दुसरे रविवार को 
3 - मई महीने के तीसरे रविवार को 
4 - मई महीने के चौथे रविवार को

Answer -  
  1. शक्ति- I
  2.  भारतीय स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस
  3.  40 वीं
  4.  पश्चिम बंगाल
  5.  मिशन सागर
  6. मई महीने के दुसरे रविवार को 

Berlangganan update artikel terbaru via email:

0 Response to "12 May 2020 Current affairs"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel